Loading Now
×

पटना जिला क्रिकेट संघ के नए सत्र के लिए क्लब रजिस्ट्रेशन फॉर्म वितरण संपन्न

पटना 15 नवंबर: आज पटना जिला क्रिकेट संघ(अध्यक्ष गुट) के तत्वावधान में सत्र 2021-22 के लिए रजिस्ट्रेशन का फॉर्म निर्गत करने का कार्य संपन्न हुआ।।इसकी जानकारी पीडीसीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने दी है।।

उन्होंने आगे बताया कि” सभी कार्य पटना जिला क्रिकेट संघ के नए कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स,ग्राउंड फ्लोर,पुलिस चेकपोस्ट के निकट बोरिंग रोड, पटना से सम्पन्न हुआ।।

संघ के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के लगभग 74 क्लबो ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त किया।।फॉर्म जमा करने की तिथि 4 एवं 5 दिसंबर है। विलंब शुल्क 500रुपये के साथ 10 दिसंबर तक फॉर्म जमा किया जा सकता है।।

वैसे खिलाड़ी हो बिहार का प्रतिनिधि करने के कारण अनुपलब्ध है वे 31 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे । सीनियर लीग मैच 14 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 2 = ?