Home Bihar कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट : राजस्थान के खिलाफ़ बिहार की दूसरी पारी में वापसी,186/3 रन।

कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट : राजस्थान के खिलाफ़ बिहार की दूसरी पारी में वापसी,186/3 रन।

by Khelbihar

पटना, 5 नवंबर 2026। कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान अंडर-23 और बिहार अंडर-23 के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 306 रन से पिछड़ने के बाद बिहार की टीम अब राजस्थान से 120 रन पीछे है, जबकि अभी सात विकेट शेष हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट : राजस्थान के खिलाफ़ बिहार की दूसरी पारी में वापसी,186/3 रन।

इससे पहले राजस्थान अंडर-23 ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 552 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में बिहार की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में पिछड़ने के कारण बिहार को फॉलोऑन खेलना पड़ा।

दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश की है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 65.2 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन बना लिए थे। शिवम ने 23 रन, प्रशांत ने 36 रन, पवन ने 73 रन बनाया तथा MD आलम 41 रन और देवांश 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

IMG-20260501-WA0009 कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट : राजस्थान के खिलाफ़ बिहार की दूसरी पारी में वापसी,186/3 रन।

राजस्थान की गेन्दबाजी में (पहली पारी) : हनी प्रताप सिंह ने 17.1 ओवर में 7 मेडन रखते हुए 47 रन देकर 6 विकेट लिया। अभिषेक, अंकित, नावेद और करण को 1-1 विकेट मिला।राजस्थान की गेन्दबाजी (दूसरी पारी): अभिषेक मूंड को 3 विकेट मिला।अब मुकाबले के अंतिम दिन बिहार की कोशिश शेष सात विकेट के साथ लक्ष्य के अंतर को कम करने और पारी को मजबूती देने की होगी।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 कोल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट : राजस्थान के खिलाफ़ बिहार की दूसरी पारी में वापसी,186/3 रन।

बिहार के खिलाड़ियों के लिए अंतिम दिन धैर्य, संयम और बेहतर साझेदारियां अहम होंगी। टीम की नजर पहली पारी की बढ़त के अंतर को समाप्त कर मुकाबले में मजबूत स्थिति बनाने पर रहेगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े