Home Bihar कर्नल सी.के.नायडू ट्रॉफी: आज मौसम के कारण बाधित रहा बिहार बनाम बड़ौदा का मैच

कर्नल सी.के.नायडू ट्रॉफी: आज मौसम के कारण बाधित रहा बिहार बनाम बड़ौदा का मैच

by Khelbihar

राजगीर 28 अक्टूबर 2026। कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बिहार अंडर-23 और बड़ौदा अंडर-23 के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन का खेल टी टाइम के बाद मौसम के कारण बाधित हो गया। स्टंप्स तक बड़ौदा अंडर-23 ने बिहार पर 214 रनों की बढ़त बना ली है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 कर्नल सी.के.नायडू ट्रॉफी: आज मौसम के कारण बाधित रहा बिहार बनाम बड़ौदा का मैच

बिहार अंडर-23 की पहली पारी 42.2 ओवर में 102 रन बनाया। इसके जवाब में बड़ौदा अंडर-23 ने अपनी पहली पारी में 55.3 ओवर में 175 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 73 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद बड़ौदा की दूसरी पारी में टीम 39 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना चुकी है। इस प्रकार उपलब्ध स्कोर के अनुसार बड़ौदा की कुल बढ़त 214 रन हो गई है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा की दूसरी पारी जारी है।

IMG-20260501-WA0009 कर्नल सी.के.नायडू ट्रॉफी: आज मौसम के कारण बाधित रहा बिहार बनाम बड़ौदा का मैच

बिहार की गेन्दबाजी में (दूसरी पारी): राहुल, सुमन और प्रशांत ने 1-1 विकेट चटकाया।

*मैच विवरण*

प्रतियोगिता: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट

टीमें: बिहार अंडर-23 बनाम बड़ौदा अंडर-23

स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर

तिथि: 27 से 30 अक्टूबर 2026

स्टंप्स तक स्कोर: बिहार 102 (पहली पारी) और बड़ौदा 175 (पहली पारी )

बड़ौदा : 141 रन 39 ओवर 3 विकेट (दूसरी पारी)

बड़ौदा की बढ़त: 214 रन, सात विकेट शेष (आज का खेल समाप्ति तक)

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े