Loading Now
×

बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधि के लिए संजय कुमार सिंह को सौंपी गई कमान

पटना 21 अगस्त:  विदित हो कि 16 अगस्त 2021 को बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की अति-आवश्यक बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, खिलाड़ी प्रतिनिधि अमिकर दयाल और कविता राय तथा कैग प्रतिनिधि आदर्श अग्रवाल शामिल हुए थें।

जिसमें जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को बीसीए की क्रिकेटिंग गतिविधियों के सुलभ संचालन एवं सभी प्रकार के निर्णय लेने व आवश्यक कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया था ।जिसे आज बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी है।

जिस पर संजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने जो जिम्मेदारी हमारे कंधों के ऊपर सौंपी है उस पर मैं हर संभव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा और क्रिकेटिंग गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीसीए अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा। विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमिटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?