बिहार खेल न्यूज़

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा। यह बात शुक्रवार को बिहार क्रिकेट संघ के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार क्रिकेट संघ के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य/संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा।

उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट संघ से संबंधित मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। इसी मामले में दिनांक 20 अगस्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ, जिसमें माननीय न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला एवं माननीय न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन शामिल थे, द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के प्रशासन के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को बीसीए का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

बीसीए माननीय न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह के प्रशासक पद पर नियुक्त होने का स्वागत करता है। बीसीए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासक महोदय को उनके निर्देशानुसार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। सम्मेलन के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि कुछ समाचार पत्रों में आदित्य वर्मा को याचिकाकर्ता बताया गया है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है। इस वाद में आदित्य वर्मा याचिकाकर्ता नहीं हैं।

बिहार क्रिकेट संघ सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों से अपील करता है कि वे व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए बीसीए के अधिकृत पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 hours ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

3 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

3 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

3 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

6 days ago