Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार के पृथ्वी का शतक, दीपेश का पचासा, बिहार का स्कोर 3/255

पटना, 28 नवंबर। पृथ्वी राज (128 रन) के शतक और दीपेश गुप्ता (नाबाद 75) के अर्धशतक की बदौलत बिहार ने यहां खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद 3 विकेट पर 255 रन बना कर अच्छी शुरुआत की है।

इस मैच में पृथ्वी राज ने अपना अर्धशतक छक्के के सहारे पूरा किया जबकि शतक चौका के सहारे। पृथ्वी राज ने 102 रन में शतक जमाया। पृथ्वी राज का कूच बिहार ट्रॉफी के इस सत्र में यह तीसरा शतक है।

IMG-20260324-WA0012 कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार के पृथ्वी का शतक, दीपेश का पचासा, बिहार का स्कोर 3/255

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन की खेल समाप्ति पर 79 ओवर में 3 विकेट पर 255 बना लिये हैं। दीपेश गुप्ता 209 गेंद में 12 चौका की मदद से 75 रन बना कर खेल रहे हैं। नाइटवाचमैन के रूप में साथ देने गए सत्यम 9 रन पर नाबाद हैं।

बिहार की पारी की शुरुआत कप्तान मोहम्मद आलम और अगस्त्या ने किया। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद आलम 63 गेंद में 28 और अगस्त्या 48 गेंद मेन 15 रन बना कर आउट हुए।

इसके बाद दीपेश गुप्ता और पृथ्वी राज के बीच तीसरे विकेट के लिए 322 गेंद में 202 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। पृथ्वी राज ने 136 गेंद में 19 चौका व 1 छक्का की मदद से 128 रन बनाये।

पहले दिन की खेल समाप्ति के समय दीपेश गुप्ता 75 और सत्यम कुमार 9 रन बना कर विकेट पर टिके हैं।राजस्थान की ओर से गुलाब सिंह ने 11 ओवर में 3 विकेट 39 रन देकर 1, जतिन ने 78 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 7 = ?