Home Bihar cricket association News, कूच बिहार:-80रनों पर सिमटी गोवा की पहली पारी,बिहार की अच्छी शुरुआत।

कूच बिहार:-80रनों पर सिमटी गोवा की पहली पारी,बिहार की अच्छी शुरुआत।

by Khelbihar

Khelbihar.com

 पटना। बीसीसीआई के द्वारा आयोजित कूच बिहार U-19  टुर्नामेंट  में बिहार और गोवा के बीच उर्जा स्टेडियम में चल रहे  मैच में सूरज राठौड़ के पांच विकेट और सूरज कश्यप के दो विकेट के बदौलत गोवा की पूरी टीम 80 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पहले दिन का मैच समाप्त होने तक बिहार टीम विना कोई विकेट खोये 58  रन बनाकर खेल रही है.  

इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया. गोवा की पूरी टीम 80 रन बनाकर आल आउट हो गयी. गोवा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गुरेश 5, शुभम 6, राहुल मेहता 26, कौशल 16, कौशल सिंह शून्य , आयुष 12, मोहित 4, पियूष 5, रुथ्विक , हर्ष और शुभम ने शून्य रन का योगदान दिया. बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज राठौड़ ने पांच , सूरज कश्यप और परमजीत ने ने दो-दो तथा अनुज राज ने एक विकेट लिया . गोवा की टीम पहली पारी महज 44 ओवर में आल आउट हो गयी.

  पहली पारी में खेलने उतरी बिहार की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विना विकेट खोये  58  रन बनाकर खेल रही है. बिहार की ओर से पियूष 41 और सरमन निग्रोध 17  रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे.   

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े