Loading Now
×

कूच बिहार U-19:- आमोद के पंच से 87 पर सिमटा मणिपुर,

Khelbihar.com

Patna : आमोद के शानदार प्रदर्शन दस ओवर दो मेडेन 24 रन और  पांच विकेट के आगे नत मस्तक हुआ मणिपुर, 87 रन बनाकर आउट हो गयी पूरी टीम. बिहार और मणिपुर के बीच हो रहे कूच बिहार U-19 के दुसरे मैच के पहली पारी में मणिपुर 87 रन बनाकर आल आउट हो गयी, जवाब में पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक बिहार की टीम do विकेट पर 97 रन बनाकर खेल रही है. पहली पारी में बिहार के 10 रन की बढ़त हांसिल कर चुकी है.

इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और मणिपुर को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया. मणिपुर की ओर से मो सरोज खान 13 , जोतिन 30, बिदास 23, लैश्रम 6, युम्क्हम 4, उलेंयाई, डेनिश और निंग्थौजम नई एक एक तथा दीपक सिंह, ऋषि सिंह और सानंदा (नॉट आउट) ने शून्य रन का योगदान दिया. बिहार की ओर से आमोद ने पांच , अनुज , सूरज राठौर , आकाश राज, सूरज कश्यप और परमजीत सिंह ने एक एक विकेट लिया.

जवाब में उतरी बिहार बिहार पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम दो विकेट पर 97  रन बना चुकी है. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पियूष  35 और आशीष  5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक कनिष्क 32  और आकाश राज 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. मणिपुर की ओर से संजीत और बिदास ने एक एक विकेट लिए. कल मैच का दूसरा दिन है.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?