Loading Now
×

कारपोरेट क्रिकेट लीग कल से पटना के ऊर्जा स्टेडियम में,

पटना : बिहार की राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में मंगलवार से कॉरपोरेट कप क्रिकेट लीग का शानदार आयोजन होने जा रहा है।

इसकी जानकारी सोमवार को आरपीएस मोड़ स्थित बेली बैंक्वेट मैरेज हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव व आयोजन सचिव निशांत ने दी। इस आयोजन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह और मीडिया संयोजक रुपक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टी20 के आधार पर खेली जाने वाली इस लीग के मैच दिवा रात्रि में खेले जायेंगे। लीग का उद्घाटन मुकाबला बासा बनाम पीपीएसए के बीच संध्या 5:30 से खेला जाएगा।

इस लीग में छह टीमें लेंगी हिस्सा, जो इस प्रकार हैं— बासा, पीपीएसए, ऑफिशर्स एकादश, सर्वोदय, सिविल ऑडिट, बीएसपीएचसीएल।

आगे बताया कि प्रतिभागी टीमों को दो पूलों में बांटा गया। सभी मैच लीग कम नाकआउट आधार पर खेले जायेंगे। दोनों पूलों के दो-दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।इस लीग के विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 50 हजार दिये जायेंगे। साथ ही बेस्ट बैटर, बॉलर, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द लीग समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

आयोजन समिति की ओर से भाग लेने वाली टीमों को रंगीन पोशाक दिये जायेंगे। जिसका अनावरण प्रेसवार्ता में किया गया। प्रतिदिन लीग का पहला मुकाबला दोपहर तीन बजे से जबकि दूसरा मुकाबला शाम छह बजे से खेला जायेगा। वहीं हालीवुड अभिनेत्री ने बिहार के क्रिकेट प्रशंसकों से निवेदन की है कि वे मैच देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन को स्टेडियम पर जरूर पहुंचे।

आयोजन सचिव निशांत ने बताया कि सभी दर्शकों का निशुल्क प्रवेश है। दर्शकों के लिए आयोजन कमेटी द्वारा आकर्षक इनाम प्रत्येक मैच में रखा गया है। प्रेसवार्ता में पूर्व रणजी खिलाड़ी निखलेश रंजन, वैक्वेंट हॉल के ओनर रोहित,महर्षि आदि मौजूद रहे।

मैच का कार्यक्रम

3 मई— बीएएसए बनाम पीपीएसए, शाम 5:30 बजे से।
4 मई— आफिर्स एकादश बनाम सर्वोदया, शाम 5:30 बजे से।
5 मई— सर्वोदया बनाम बीएसचीएचसीएल, दोपहर 2:30 बजे से।
सिविल आडिट बनाम बीएएसए शाम 5:30 बजे से।
6 मई— सिविल आॅडिट बनाम पीपीएसए, दोपहर, 2:30 बजे से
आफिर्स एकादश बनाम बीएसपीएचसीएल, शाम 5:30 बजे से।
सेमीफाइनल
7 मई— नंबर 1 पूल बी बनाम नंबर 2 पूल ए, दोपहर 2:30 बजे से
नंबर 1 पूल ए बनाम नंबर 2 पूल बी, शाम 5:30 बजे से

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 7 = ?