Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी 74 रनों से विजयी

शिवहर 21 दिसंबर: जे एन एस शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के तिसरे मैच में सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी ने राइजिंग स्टार जूनियर को 74 रनों से हराया ।

जूनियर डिविजन के तिसरे मैच में राइजिंग स्टार जूनियर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिय । पहले बल्लेबाजी करते हुए सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी ने 28.1 ओवर में 10 विकेट के नुक़सान पर कुल 147 रनों का स्कोर खङा किया ।

जवाब में खेलते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 73 रनों पर ऑल आउट हो गई और सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी ने यह मैच 74 रनों से जीत लिया । सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी टीम की तरफ से 6 विकेट लेने वाले श्रेष्ठ कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

अंपायर विकास भारती के द्वारा मैन ऑफ द मैच का सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया । पूरे मैच का स्कोरकार्ड क्रिक्हिरोज पर उपलब्ध है ।कल बुधवार से जूनियर डिविजन के पुल बी के मैच प्रारंभ होंगे

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 − 9 = ?