Loading Now
×

क्रिकेट सीरीज: आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर ने कर्ण सीसी को 5 विकेट से हराया

नवगछिया : कर्ण क्रिकेट क्लब नवगछिया और आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच आज कचहरी ग्राउंड नवगछिया में खेला गया। जिसमें आशादीप क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शादमान अंसारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

25 ओवर के निर्धारित मैच में कर्ण क्रिकेट क्लब, नवगछिया ने 23.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। बल्लेबाजी में करण क्रिकेट क्लब की ओर से यश ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।आशादीप क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजकुमार रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि जाहिद को दो सफलता मिली।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की टीम ने आसानी से 5 विकेट से मैच जीत लिया। ओमप्रकाश ने सर्वाधिक 34, कुमार राय ने नाबाद 29 और पीयूष शर्मा ने 17 रन बनाए।शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस करने वाले राजकुमार राय को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 6 = ?