मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में दिवाकर भारती के शतक के बदौलत संस्कृति क्रिकेट एकेडमी जीती

मुजफ्फरपुर 03 जनवरी: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने गायत्री यंग क्रिकेट क्लब को 172 रनों के विशाल अंतर से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 253 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें दिवाकर भारती ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रनों की पारी खेली वही शशिकांत ने 50 और शौर्य ने 47 रन बनाए।गेंदबाजी में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की तरफ से कुणाल ने दो विक्की ने एक एवं रंजन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की तरफ से विक्की ने 16 एवं प्रशांत ने 13 रनों का योगदान दिया इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच पाए और पूरी टीम 81 रनों पर ही सिमट गई।संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दिवाकर भारती ने गेंदबाजी में भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटक डालें वही रोशन ने दो हिमांशु ने एक एवं शौर्य ने 1 विकेट लिए।

आज का मैन ऑफ द मैच दिवाकर भारती को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर नितिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार थे।कल का मैच चैंपियंस ब्लू बनाम यंग मेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच होना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

1 day ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

2 days ago