Loading Now
×

डीएमएस कप में बीआईओसी को 49 रनों से हराकर डी-डीएमएस बलास्टर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पटना 11 दिसंबर: डीएमएस क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित डीएमएस क्रिकेट कप में आज का मुकाबला डी-डीएमएस बलास्टर्स(जानीपुर) और बीआईओसी के बीच खेला गया .जिसमे डी-डीएमएस बलास्टर्स की टीम इस प्रतियोगिता में बीआईओसी को 49 रनों से हारकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है .

डी-डीएमएस बलास्टर्स की टीम डीएमएस कप के उद्घाटन मुकाबले में रुस्तम क्रिकेट एकेडमी को पराजित करते हुए अपनी जीत की अभियान की शुरुआत की थी.आज के मुकाबले में टॉस बीआईओसी ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया .

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डी-डीएमएस बलास्टर्स की टीम कुमार के 79 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी और अभिषेक शाह के 46 रन,प्रशांत के 17 रनों के मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रनों का स्कोर बनाया .गेंदबाजी में बीआईओसी के सबसे अधिक मोहित ने चार विकेट लिए .WhatsApp-Image-2021-12-11-at-3.14.08-PM-300x225 डीएमएस कप में बीआईओसी को 49 रनों से हराकर डी-डीएमएस बलास्टर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत WhatsApp-Image-2021-12-11-at-3.14.09-PM-225x300 डीएमएस कप में बीआईओसी को 49 रनों से हराकर डी-डीएमएस बलास्टर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीआईओसी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 189 रन ही बना सकी जिससे टीम को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा.हलाकि टीम के लिए आदित्य ने 62 रनों की पारी जरूर खेली इसके अलावे महेश नाबाद 15 रन और शेखर ने नाबाद 12 रन बनाए .गेंदबाजी में डी-डीएमएस बलास्टर्स के मो अली,दीपक और अभिषेक को दो -दो विकेट मिला .

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शाह को डीएमएस क्रिकेट एकेडमी के बिहार हेड रोहित यादव ने मैन ऑफ़ द मैच से दिया .

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 3 = ?