Loading Now
×

लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग और थंडरबोल्ट विजयी

पटना। लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दबंग ने जहां पांच विकेट से मैच अपने नाम किया. वहीं दूसरे मैच में थंडरबोल्ट ने सुपरकिंग्स पर 10 रन से जीत दर्ज की.

पहला मैच

श्रीकृष्ण खेल मैदान, खेमनीचक में खेले गए मुकाबले में दिन का पहला मैच चेंजर्स बनाम दबंग के बीच खेला गया. चेंजर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चेंजर्स ने शौर्य समीर के अर्धशतक व स्वजीत दशकत के 24 व प्रियांशु के 18 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए.

जवाब में दबंग ने कप्तान शंकु राजेश कुमार के 58 रन की मदद से लक्ष्य को 16.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर पांच पांच विकेट से मैच अपने नाम कर किया. विजेता टीम के कप्तान शंकू को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

IMG-20260501-WA0009 लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग और थंडरबोल्ट विजयी

संक्षिप्त स्कोर

चेंजर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन, प्रियांशु 18, स्वजीत दस्कत 24, शौर्य समीर 50, युवराज सिंह नाबाद 13, अतिरिक्त 13 व पैनाल्टी के 5 रन, सुमित कुमार 1/20, हर्ष राज 3/22, शुभम 1/20, अनमोल तिवारी 1/21, रुणित सिन्हा 1/19.

दबंग: 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन, आदर्श राज 21, शंकू राजेश कुमार 58, कुणाल गुप्ता 17, अतिरिक्त 22, तेजस झा 2/34, आरव अरविंद 2/5.

IMG-20260324-WA0012 लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग और थंडरबोल्ट विजयी

दूसरा मैच 

वहीं दिन का दूसरा मैच थंडरबोल्ट बनाम सुपरकिंग्स के बीच खेला गया. थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए. थंडर के लिए श्रेयांश शर्मा ने 38, कप्तान साहिल ने 25, मानव ने 23, नवीन ने 28 रन बनाए.

जवाब में सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी. सुपरकिंग्स की ओर से हर्ष राज ने 45 तो कप्तान अनिकेत प्रकाश ने 35 रन का योगदान दिया. विजेता टीम के नवीन को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार नीतू मैडम ने प्रदान किया.

संक्षिप्त स्कोर

थंडरबोल्ट: 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन, श्रेयांश शर्मा 38, साहिल कुमार 25, मानव 23, नवीन 28, अतिरिक्त 40, अंशु 1/46, आरव चंद्रा 1/23, विपुल 1/31, आयुष 1/27, प्रियांशु रंजन 2/13.

सुपरकिंग्स: 18 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन, हर्ष राज 45, चिराग झा 12, अनिकेत प्रकाश 35, प्रियांशु रंजन 16, अतिरिक्त 36, विश्वजीत आनंद 1/33, अभिनव राज 2/28, सुजल राज 1/21, नवीन 1/10.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?