कराटे

किशनगंज जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में डार्क नाइट 36 रनों से विजयी।

किशनगंज 08 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिविजन का आज आठवां मुकाबला रुईधासा टाउन क्लब बनाम डार्क नाइट के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें डार्क नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए जिसमें सलामी बल्लेबाज शरीफ आलम ने 50 रन बल्लू ने 30 रन एवं रीश कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया वही रुईधासा टाउन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्रम ने दो विकेट एवं राजू ने एक विकेट हासिल किए.

157 रन के लक्ष्य का पिछा करने उतरी रुईधासा टाउन क्लब 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी जिसमें शुभम ने 27 रन एवं रोहित झा ने 27 रनों का योगदान दिया वही डार्क नाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए शरीफ आलम ने सर्वाधिक तीन विकेट एवं अबू ओसामा ने दो विकेट हासिल किए।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 50 रन एवं तीन विकेट लेने वाले शरीफ आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच शरीफ आलम को जिले के सीनियर खिलाड़ी अविनाश यादव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान। स्कोरर मासूक आलम थे संयोजक वीर रंजन।

कल बी डिवीजन का दो मैच खेला जाएगा पहला मैच रेमंड्स क्रिकेट क्लब बनाम किंग्स इलेवन कागजिया बस्ती के बीच वहीं दूसरा मैच टारगेट क्रिकेट एकेडमी बनाम किंग्स इलेवन पवाखाली के बीच

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago