Home Bihar दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान पटना में

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान पटना में

by Khelbihar

पटना : मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट करने का निर्णय लिया गया है, इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के गानमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसाय खिलाड़ी एवं सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए।

IMG-20260501-WA0009 दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान पटना में

सभी लोगों ने बताया कि बाबू दयानंद सिंह एक कुशल एवं कर्मठ समाजसेवी थे उनके नाम से आयोजन बहुत ही सराहनीय है।

आयोजन समिति के सुनील दत्त जी ने बताया कि पिछले साल हुए टूर्नामेंट की सारी कमियों को पूरा करते हुए इस बार टूर्नामेंट का आयोजन और भव्य रूप से कराया जाएगा।

ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा खिलाड़ी रंगीन पोशाक में आएंगे और टूर्नामेंट में ड्रेस आयोजन समिति की तरफ से दिया जाएगा टूर्नामेंट को करने के लिए PDCA और BCA अनुमति लेने का प्रयास जारी है

इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के नाम की घोषणा ट्रायल के बाद की जाएगी जिन खिलाड़ियों का ट्रायल में चयन होगा उन्हें लेकर जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम या अन्य किसी ग्राउंड में मार्च के महीने में टूर्नामेंट कराई जाएगी

ट्रायल के लिए जरूरी दस्तावेज : 

1. पासपोर्ट साइज फोटो

2. आधार कार्ड का फोटो कॉपी

रिपोर्टिंग टाइम – 9.00 AM

ट्रायल का स्थान – शाखा मैदान राजेंद्र नगर

कॉन्टैक्ट पर्सन – सुनील दत्त सर

कांटेक्ट नंबर – 7903935805

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े