डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का शानदार आगाज,सोनू एकादश विजयी।

Khelbihar.com

Banka: जिला मुख्यालय स्थित आर एम के स्कूल के मैदान पर शहीद सतीश चन्द्र झा के स्मृति में जिला क्रिकेट संघ एंव जिला खेल संघ के तत्वावधान में डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का उदघाटन युवा ,जुझारू नेता सह आस्था ग्रुप के चेयरमैन कौशल किशोर सिंह ने किया।

आज शहर के ही बी,बी,एन,क्रिकेट टीम और सोनू एकादश के बीच मैच खेला गया, 25-25 ओवरों के इस मैच में टाॅस बी,बी,एन, के कप्तान ने जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सात विकेट खोकर 181रन बनाया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू एकादश की टीम ने 19•3 ओवरों में ही 182 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया ।सोनू एकादश के ओर से अमित कुमार ने मात्र 55 बाॅल पर 93 रन बना डाला, अमित के इस खेल पर उसे मैन ऑफ दि मैच चुना गया ।रामकृष्ण और सरफराज ने अच्छी अंपायरिंग की और स्कोरर के रूप में सुधांशु का सराहनीय योगदान रहा ।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आस्था ग्रुप के चेयरमैन कौशल किशोर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिजय कुमार सिंह एंव ब्रजेन्द्र मिश्रा, जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, सचिव शिव नारायण झा, बाँका जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु कुमार चक्रवर्ती,डा•लता रंजन, लाल मणि, नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago