उन्नाव अण्डर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग चैंपियन बनी डी०सी०ए० ग्रीन

उन्नाव: जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अण्डर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग का फाइनल मैच डी०सी०ए० यलो व डी०सी०ए० ग्रीन के मध्य रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेला गया जिसमें डी०सी०ए० ग्रीन ने डी०सी०ए० यलो को 109 रनों से हराकर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया।

आज मैच के पूर्व डी०सी०ए० ग्रीन के कप्तान सुमित यादव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाये जिसमे अमित 11 बाउण्ड्री सहित 61 रन,आशुतोष 32 रन केशव 27 रन व मोनू पाल ने 19 रन बनाये तथा डी०सी०ए० यलो की ओर से बॉलिंग करते हुए श्री ओम, देवांश वर्मा व आरुष गुप्ता ने दो-दो विकट तथा प्रदुल ने एक विकेट लिया ।

डी०सी०ए० यलो को मैच जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ परंतु डी०सी०ए० ग्रीन के कप्तान सुमित यादव द्वारा पारी की पहली तीन वालो में है हैट्रिक लगाकर डी०सी०ए० यलो की कमर तोड़ दी ओर पूरी टीम 20.3 ओवर में 76 रनो पर सिमट गई जिसमें अंकित गुप्ता 19 रन व आरुष गुप्ता ने 17 रन बनाये। डी०सी०ए० ग्रीन की ओर से बॉलिंग करते हुए सुमित 5 विकेट, मोनू 2 विकेट, अभिषेक व आयुष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैच में अंपायरिंग शिशिर बाजपेई व नीरज तथा स्कोरिंग आर०के० वर्मा द्वारा की गई। मैच मे मुख्य रूप से पी०के० मिश्रा,अभिनव त्रिपाठी व राजेन्द्र नाथ उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

4 hours ago