टी20 world कप के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 16 अक्टूबर से क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज़ होगा. इस बीच सभी टीमों में बदलाव के लिए ICC की डेडलाइन भी खत्म हो गई है. हालांकि, टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय यह है कि BCCI ने अब तक चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. आपको बता दे की भारत का पहला मुकाबला २३ अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
माना जा रहा है कि बुमराह को रिप्लेस करने में मोहम्मद शमी और दीपक चाहर सबसे बड़े दावेदार हैं. हालांकि, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे.
जबकि दीपक चाहर भी साऊथ अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले के बाद चोट के कारण बहार हो गए ,ऐसे में अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले फिटनेस टेस्ट देना पड सकता है। शमी काफी समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं, जबकि दीपक चाहर मंगलवार को एनसीए पहुंचे.
दरअसल दीपक चाहर को पीठ में समस्या हुई, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने को कहा है. दोनों खिलाड़ी आगामी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रिजर्व प्लेयर्स में शामिल हैं और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…