बिहार क्रिकेट न्यूज़

भोजपुर को हरा गया जी बना BCA श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन।

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , गया जी बनाम भोजपुर के बीच खेला गया जिसमें गया की टीम ने 5 विकेट से जीतकर विजेता बनी।

इस मैच मे भोजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए भोजपुर रितेश 20 रन आदित्या के 18 रन और अविनाश के 18 रनो के बदौलत 38.2ओवर में 10 विकेट खोकर 143 रन बनाया। गया की तरफ से अमित ने 4 विकास ने 3 और संगम ने 2विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम 28.1 ओवर में 145 रन बनाकर मैच 5 विकेट से मैच जीतकर विजेता बनीं।गया की तरफ से सुमन ने 47 रन और नीतिश ने 34 रन बनाए । भोजपुर के रौनक 2 विकेट और आदित्या ने 1 विकेट लिया । गया जी के सुमन कुमार को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

विजेता और उपविजेता टीम को खेल पदाधिकारी मोहम्मद ईस्लाम बीसीए के जीएम प्रोफेसर नीरज सिंह सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, और ज्वॉइन सेक्रेटरी बैजू पटेल ने प्रदान किया।संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर और स्कोरर को भी सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अंपायर अशुतोष तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और रोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया।

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार क्रिकेट एकेडमी बना नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन।

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर…

56 minutes ago

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : पूर्णिया ने किशनगंज को 8 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों…

1 hour ago

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : अररिया ने कटिहार को 8 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों…

2 hours ago

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : गया जी ने नालंदा को 36 रनों से पराजित किया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों…

2 hours ago

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : नवादा ने शेखपुरा को 23 रन से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों…

2 hours ago

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : गया जी ने नवादा को 7 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज…

1 day ago