देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज जसीडीह स्थित चटर्जी ग्राउंड में मां मनसा बी और चैंपियंस इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चैंपियंस इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मां मनसा बी को 184 रनों से करारी शिकस्त दी।
मैच में टॉस जीतकर चैंपियंस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 28 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 343 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चैंपियंस इलेवन की ओर से दीपक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 96 गेंदों पर 20 चौके और 14 छक्कों की मदद से नाबाद 184 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अरमान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 61 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।
मां मनसा बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव जोशी ने 3 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट तथा कार्तिक ने 1 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
344 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां मनसा बी की टीम निर्धारित 28 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सनी राजभर ने 43 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए, जबकि प्रीतम कुमार ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 33 रनों का योगदान दिया।
चैंपियंस इलेवन की ओर से गेंदबाजी में नितेश साहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं वीर सिंह ने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस प्रकार चैंपियंस इलेवन ने एकतरफा मुकाबले में मां मनसा बी को 184 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दीपक की विस्फोटक नाबाद 184 रनों की पारी इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण रही।मैच में निर्णायक की भूमिका इफ्तिखार शेख एवं राजेश दुबे ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में तरुण कुमार उपस्थित रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…
धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ ने अंडर-14 के बच्चों के लिए ट्रायल की तिथि की…