JSCA रणधीर वर्मा ट्रॉफी का चैंपियन बनकर लौटी देवघर टीम का शानदार स्वागत

देवघर : 6 मार्च 2024 को देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रणधीर वर्मा ट्रॉफी की चैंपियन बनकर लौटी देवघर की सीनियर टीम का शानदार स्वागत किया गया, साथ ही डीपीएल 11 के सफलता पूर्वक समापन के बाद फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर के लिए भी सम्मान समारोह, जो की देवघर के वायोरे बैंक्वेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार रात्रि भोज के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर प्रीमियर लीग के चेयरमैन समाजसेवी डॉक्टर सुनील खवाड़े ने चैंपियन बन कर लौटी देवघर टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए ₹51,000/- की प्रोत्साहन राशि भी दी। डॉ० खवाड़े ने कहा खिलाड़ियों का ऐसा प्रदर्शन , हमारे देवघर के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर RKVVM के प्रधानाचार्य, सनराइज द्वारिका अकैडमी के प्राचार्य खूबसूरत मॉल के प्रतिनिधि योगेंद्र तिवारी, प्रेम केसरी, रवि रावत , सचिन रावत राजेश श्रृंगारी सहित तमाम, सभी फ्रेंचाइजी गन अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया साथ ही उनके सहयोग के लिए कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में।

कार्यक्रम में सबसे पहले संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा डीपीएल 11 के चेयरमैन समाजसेवी डॉक्टर सुनील कुमार जी को विशेष मोमेंटो देकर सम्मान किया गया

इस कार्यक्रम में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी जो वर्तमान में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी में डेब्यू किए हैं सौरभ शेखर जी को भी विशेष सम्मान डीपीएल 11 के चेयरमैन समाजसेवी डॉक्टर सुनील खवाड़े जी और संगठन के सभी पदाधिकारी गण के द्वारा सौरभ शेखर को विशेष सम्मान किया गया।

रणधीर वर्मा ट्रॉफी के विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से ट्रैकसूट देकर सम्मान किया गया।एक विशेष सम्मान देवघर के देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर अविनाश कुमार उर्फ पीटी को भी एक ट्रैकसूट देकर सम्मान किया गया।

देवघर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा,वीरेंद्र सिंह,संजय मालवीय, सुरेशानंद झा, अरविंद किस्कू,हिमांशु सिंह,अभय गुप्ता,राजेश कुमार,राजेश श्रृंगारी,आलोक राज हंस,अनिल झा,नवीन शर्मा, ज्ञान सिंह, अतिकुल रहमान, इफ्तिखार शेख़, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ( मिंटू सिंह ,) नीरज सिन्हा मौजूद थे।।ये जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दिया।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

13 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

3 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

6 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago