Loading Now
×

रोमांचक मुकाबले में दरभंगा को पराजित कर ढाका बना चैंपियन।

सीतमढ़ी 4 अप्रैल : ढेंग (सीतामढ़ी) में चल रहे स्व० अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच ढाका और दरभंगा के बीच खेला गया।

ढाका के कप्तान सेराज अनवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमें आजम खान ने शानदार 60,सरोज खान ने 39 एवं जफरे आलम ने 32 रनों का अहम योगदान रहा।दरभंगा के तरफ से आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 5 शम्सी ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलते हुए दरभंगा की टीम 19वे ओवर में एकतरफा जीत रही थी इसी बीच जफरे आलम ने एक ही ओवर में 3 विकेट निकाल ढाका को मैच में वापस ला दिया और अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की बदौलत ढाका ने दरभंगा टीम को 23वे ओवर में 196 रनों पर रोक दिया और मैच को 17 रनों से जीत चैंपियन बना।दरभंगा के तरफ से शम्सी ने विस्फोटक 88 रनों की पारी खेली ।ढाका के तरफ से जफरे आलम ने सर्वाधिक 4,विकाश,पप्पू और कप्तान सेराज अनवर ने 2-2 विकेट हासिल किये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ढाका के जफरे आलम को उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए दिया गया।
टीम का हौशला बढ़ाने के लिए क्लब के अध्यक्ष हारून खान,सचिव प्रदीप कुमार मुन्ना,इम्तेयाजुल हक,अनवर आलम,रिज़वान अहमद,असलम,निखिल कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 6 = ?