धनबाद 06 अगस्त: धनबाद क्रिकेट संघ की ओर से तीन दिन का अंपायरिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
9 से 11 अगस्त तक होनेवाले इस वर्कशॉप में अंपायरों को नए नियमों के बारे में तो जानकारी दी ही जाएगी। पुराने नियमों पर भी चर्चा कर संशय दूर किए जा सकेंगे। इसमें स्कोरर भी भाग ले सकेंगे। स्कोररों को अलग से ऑनलाइन स्कोरिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
स्कोररों के लिए भी क्रिकेट के नियमों से अवगत होना जरूरी होता है, इसलिए यह वर्कशॉप उनके लिए भी काफी लाभकारी होगा। संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में वर्कशॉप होगा। सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में बीसीसीआइ लेवल वन अंपायर धर्मेंद्र कुमार, नीरज पाठक, ओपी राय आदि अंपायरों को संबोधित करेंगे।
इसमें डीसीए के अंपायर तो भाग ले ही सकेंगे, साथ ही जो इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक नए लोग भी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए अंपायरिंग में बहुत ही सुनहरा कैरियर है। पहले दो दिन क्लास लिए जाएंगे जबकि आखिरी दिन प्रैक्टिकल और टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
Share this content:
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…
पटना, 6 नवंबर 2026। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी)-टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट…
मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…
पटना, 5 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने आगामी सैयद मुश्ताक…