झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे धनबाद डायनोमस व दुमका डेयरडेविल्स विजयी

रांची : झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे आज खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायनोमस की टीम ने 3 विकेट पर 155 रन बनाया । विकास विशाल 51 ( 34 गेंद श्रेष्ठ सागर 30 ( 35 मेद ) , विल्फ्रेड वेग 18 ( 15 गेंद ) तथा कुमार अंकित 23 मैदी पर 37 रन बनाए । जमशेदपुर जगलरस के राहुल प्रसाद ने 4 ओवर में 13 रन और मयंक पाल ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे ।

156 रनों का लक्ष्य लेकर जमशेदपुर जगलरस ने 7 विकेट खोकर 148 रन बना पाए और यह मैच 7 रन हार गये । जमशेदपुर जगलरस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय जैना 20 ( 19 गेंद ) आर्यन हुआ 53 ( 44 गेंद ) कुमार सुरज 16 ( 17 गेंद ) और पंकज कुमार ने 29 गेंद खेलकर 40 रन बनाए । धनबाद डायनोमस के विवेकानंद तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे और अपनी टीम के विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई । प्रतिक रंजन और रौनक कुमार ने 4-4 ओवर गेंदबाजी करके 1-1 विकेट लेने में सफल रहे ।धनबाद के विवेकानंद तिवारी को उनके अच्छे गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

दूसरे मैच में टॉस हारने के बाद रांची रेडर्स की टीम बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 117 रन ही बना पायौ शुरू के 3 विकेट मात्र 18 रन पर ही पैवेलियन लौट गया । रोबिन मिंज 32 ( 20 नंद ) और सचिन यादव 33 ( 32 गंद ) को छोड़कर कर कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाए । दुमका डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने अपने सटिक गेंदबाजी के सामने रांची के बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया । विनायक विक्रम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट और शुभम सिंह , मनीषी , अतुल शरवार ने 4-4 ओवर की गेंदबाजी किए और 1-1 विकेट लेने में सफल रहे ।

118 रनों के लक्ष्य पाने के लिए दुमका डेयरडेविल्स को अधिक मशक्कत नहीं करना पड़ा और 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 120 रन बना लिया कुमर कुशाय 42 गेंद पर 44 रन तथा शरणदीप सिंह ने 49 गेंद पर 52 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दर्ज करवा दिया । रांची रेडर्स के मैदबाजों में अभिषेक यादव 4-10-36-2 और अजय सौनू टी 4-40-17-1 को छोड़कर कोई भी गेंदबाज कुछ कर नहीं पाया । दुमका डेयरडेविल्स के शरणदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

श्री राघवेंद्र नारायण सिंह , सचिव , गढ़वा जिल्ला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आज के दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया गया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago