Loading Now
×

ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन 24 से पटना में

पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ एवं किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के संयुक्त तत्वावधान में 13वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक किलकारी बिहार बाल भवन,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह के अंतर्गत किया जाता है। इस प्रतियोगिता में वैशाली, बेगूसराय,जहानाबाद व पटना के विभिन्न स्कूलों व संस्थानों की 16 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिका टीमो को खेलने की अनुमति दी जायेगी।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 2 = ?