Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल 5 विकेट से जीता।

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का आठवां मैच श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला गया।

आज का मैच में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 – 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 20.2 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 128 रन बनाया। बल्लेबाजी में मुकेश कुमार ने 12 रन, संजीत ने 5 रन, सुभाष ने 28 रन, नौशाद ने 38 रन, विवेक ने 21 रन, फिरदौस आलम ने 2 रन और कुमार जयानंद ने नाबाद 3 रन बनाया।

IMG-20260324-WA0012 मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल 5 विकेट से जीता।

वहीं गेंदबाजी में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार ने 39 रन देकर 2 विकेट, सत्यप्रकाश ने 21 रन देकर 2 विकेट, मुकेश ने 17 रन देकर 1 विकेट, कैफील ने 19 रन देकर 2 विकेट और विजय ने 12 रन देकर 2विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने 23.5 ओवर खेल कर अपने 5 विकेट खोकर 129 रन बना कर मैच 5 विकेट से जीत लिया।डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में अंकित ने 13 रन, विजय ने 28 रन, क्षितिज ने 4 रन, आयुष ने 25 रन, अभिषेक ने 14 रन और कैफील ने नाबाद12 रन बनाये।

गेंदबाजी में श्रीराम क्रिकेट एकेडमी की ओर से सुभाष ने 21 रन देकर 2 विकेट, फिरदौस, जयानंद और संजीत ने एक एक विकेट प्राप्त किया।आज का मैन ऑफ द मैच विजय को निर्णायक रविन्द्र कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक रविन्द्र कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे।कल का मैच टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर के बीच मैच खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 5 = ?