Home Bihar पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फॉर्म का वितरण कार्य संपन्न

पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फॉर्म का वितरण कार्य संपन्न

by Khelbihar

पटना, 11 अक्टूबर। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए ) ने अपने घरेलू सीजन की शुरुआत कर दी है। पटना जिला के क्रिकेट लीगों के लिए दो दिवसीय वितरण का कार्य 11 अक्टूबर यानी रविवार को संघ के कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स बोरिंग रोड, चेक पोस्ट के विपरीत, पटना में संपन्न हो गया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फॉर्म का वितरण कार्य संपन्न

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने बताया कि कुल 47 क्लबों के पदाधिकारियों ने अपने फॉर्म लिये। उन्होंने बताया कि सीनियर डिवीजन में 24 जबकि जूनियर डिवीजन में 23 क्लबों ने अपने फॉर्म लिये। उन्होंने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने खुद आकर अपने क्लबों का फॉर्म लिया और वादा कि हम पटना जिला क्रिकेट की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि लीग फॉर्म जमा करने की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। फॉर्म जमा करने की तिथि 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म वितरण से लेकर अन्य सारे कार्य संघ के कार्यालय (पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स बोरिंग रोड, चेक पोस्ट के विपरीत, पटना) से संचाालित होंगे। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लीग का आयोजन छठ पर्व के बाद किया जायेगा। इस बार प्रयास यही रहेगा कि बीसीए घरेलू क्रिकेट लीग की शुरुआत होने से पहले पटना जिला क्रिकेट संघ का घरेलू क्रिकेट खत्म हो जाए।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फॉर्म का वितरण कार्य संपन्न

उन्होंने बताया कि इस सत्र 2026-27 की क्रिकेट लीग के आयोजन, लीग कमेटी के गठन और बजट की व्यवस्था जल्द कर दी जायेगी। इस सत्र में लीग के आयोजन के लिए जो वित्तीय समस्याएं आई हैं उसे दूर कर लिया जायेगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फॉर्म का वितरण कार्य संपन्न

उन्होंने कहा कि सत्र 2025-26 में सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पुरस्कारों का वितरण भव्य समारोह आयोजित कर किया जाएगा। समारोह में लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान पिछले दिनों आयोजित अंपायरों की परीक्षा में उत्तीर्ण अंपायर व स्कोरर को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा।

उन्होंने एक बार फिर से पटना जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत खिलाड़ी, अंपायर और स्कोरर समेत क्लब के पदाधिकारियों को आशान्वित किया कि संघ आपकी हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ अपने सारे कार्य पारदर्शिता के साथ करता है और खिलाड़ियों की भलाई का कार्य करता रहेगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े