Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हराया

मुजफ्फरपुर 02 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेंड्स इलेवन को 7 विकेट से हरा दिया।

आज खेले गए मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन ही बनाए जिसमें आदित्य ने 15 एवं अमान मंसूरी ने 22 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 4 विकेट,गौतम ने 1,राहुल ने 1,देवांग ने 1 एवं अरविंद ने भी 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत के लिए 98 रन बना लिए।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने नाबाद 34,शुभम ने 31 एवं अमन ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से नीतीश,अमित एवं रवि शंकर ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया। अंपायर की भूमिका में सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन एवं मुरारी थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 − 2 = ?