Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की लगातार दूसरी जीत।

मुजफ्फरपुर 4 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के भारी अंतर से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 306 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें अमन ने शानदार 71 शुभम ने 56 विश्वजीत ने 69 गौतम ने 13 निखिल ने अट्ठारह एवं आदित्य ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में पारा मन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आयुष ने दो आगाज ने दो जितेंद्र ने एक एवं रितिक ने एक विकेट लेने में सफलता पाई।

जवाब में खेलने उतरी पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 17 ओवर में 46 रनों पर ही सिमट गई पारा माउंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रित्विक ने हि 16रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाया इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सका और पूरी टीम अंततः 40 रनों पर ही सिमट गई।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में देवांग ने 3 जयप्रकाश ने 3 विशाल ने दो एवं कृष्णा ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज का मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के अमन को दिया गया।आज के अंपायर रवि कुमार एवं नितिन कुमार थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 2 = ?