Loading Now
×

बीसीए अंडर-19 ट्रायल के लिए जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा ने घोषित किए खिलाडियों के नाम

मधेपुरा 25 अक्टूबर: जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा ने बिहार क्रिकेट संघ पटना द्वारा आयोजित कूच विहार U-19 चयन ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने हेतु 7 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा की है।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री भारत भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को 27 अक्टूबर सुबह 9 बजे मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में रिपोर्ट करना है।जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के अध्यक्ष भारत भूषण,संयुक्त सचिव संजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चयनित खिलाड़ियों की सूची:-
1.कर्तव्य गुप्ता
2.अस्मिथ राज
3.विश्वजीत आनंद
4.कृष्ण प्रकाश
5.मो. सैफ
6.अयान कुंवर
7.अभिषेक सिंह
सुरक्षित खिलाड़ी
1.गुरुशरण कुमार
2.शिवम शौरव

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 − 1 = ?