Loading Now
×

पटना जूनियर लीग:-देवांश की घातक गेंदबाजी झटके 6 विकेट,टीम को मिली जीत

khelbihar.com

Patna: देवांश की शानदार गेंदबाजी 6 विकेट और आकाश कुमार सिंह अर्दश्तक(51 रन), शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बोरिंग रोड सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शानदार जीत के साथ आगाज किया। बोरिंग रोड सीसी ने जेपी सीसी को 55 रनों से हरा कर अपना विजयी अभियान शुरु कर दिया है।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रही इस लीग में बुधवार को खेले गए मैच में बोरिंग रोड सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और बोरिंग रोड सीसी ने 8 विकेट पर 220 रन बनाये। आकाश कुमार सिंह ने 51, आशीष ने 44, अभिराज ने 43 रन बनाये। पीयूष यादव ने 22 और रितिक कुमार ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने। सम्राट ने 20 रन देकर 2, गौरव ने 29 रन देकर दो और नीरज ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये।



जवाब में जेपी सीसी की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाये। आनंद ने 36, आलोक ने 25 और रत्नेश ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त से 23 रन बने। देवांश ने 17 रन देकर छह और अमित ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 − 4 = ?