Loading Now
×

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कैरम में बिहार की खुशबू रानी को दोहरा खिताब

पटना। अगरतल्ला (त्रिपुरा) में संपन्न ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कैरम टूर्नामेंट में बिहार सचिवालय की प्लेयर खुशबू रानी ने दोहरा खिताब जीता है। खुशबू रानी ने बिहार सचिवालय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उसके बाद महिला वर्ग की एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत खुशबू रानी इसके पहले बिहार सचिवालय की ओर से खेलते हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कैरम प्रतियोगिता में लगातार पांच बार गोल्ड मेडल दिला चुकी है।

बिहार सचिवालय कैरम महिला कैरम टीम में खुशबू रानी के अलावा श्रीमती गुड़िया रानी सिंह (जल संसाधन विभाग), श्रीमती संध्या सिन्हा (सामान्य प्रशासन विभाग) और सुश्री खुशबू कर्ण (जिलापदाधिकारी कार्यालय पटना) शामिल थीं।

बिहार सचिवालय महिला कैरम टीम की इस उपलब्धि पर डॉ एस सिद्धार्थ (अपर मुख्य सचिव सह उपाध्यक्ष बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन),श्री वालामुरुगन डी (सचिव,ग्रामीण विकास विभाग सह सचिव,बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन), बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष चितरंजन शर्मा, संजीव मोहन प्रसाद (प्रभारी लेख सह संयोजक कैरम बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन) ने बधाई दी है आने वाले मैचों के लिए शुभकामना भी दी है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 2 = ?