Home Bihar करोना के कारण स्व. राम सकल सिंह यादव क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द

करोना के कारण स्व. राम सकल सिंह यादव क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द

by Khelbihar

पटना 4 अप्रैल: करोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सोमवार से शुरू होने वाली स्व. राम सकल सिंह यादव स्मृति अंडर 14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेट का आयोजन रद्द कर दिया गया है।

इस संबंध में आयोजक अमित कुमार व रंजीत कुमार ने बताया कि क्रिकेट मैच का आयोजन 5 अप्रैल 2021 से गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में होना था, जिसमें पटना के अलावा बिहार के कई जिलों से टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के आदेश अनुसार कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सारे सामाजिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल के बाद सरकार के नियमानुसार अगली तिथि की घोषणा की जाएगी। डनहोंने बताया कि मैच को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े