Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनेमिक क्रिकेट क्लब 75 रनों से जीता

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच डायनेमिक क्रिकेट क्लब और परसौनी क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

डायनेमिक क्रिकेट क्लब के कप्तान अरविंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ डायनेमिक क्रिकेट क्लब की ओर से रानू ने 69 रन और अंकित ने 54 रन बनाए और पूरी टिम 167 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई परसौनी क्रिकेट क्लब के तरफ से करनजीत कुमार ने 7 ओवर 39 रन देकर 3 विकेट और शमशेर ने 7 ओवर 20 रन देकर 3 विकेट लिए।

IMG-20260324-WA0012 पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनेमिक क्रिकेट क्लब 75 रनों से जीता

जवाब में उतरी परसौनी क्रिकेट क्लब के तरफ से शमशेर कुमार ने 36 रन बनाए और पूरी टीम 92 रन के स्कोर पर ऑल आउट होगई और डायनेमिक क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 75 रन से जीता ,डायनेमिक क्रिकेट क्लब की तरफ से अरविंद ने 6 ओवर 10 रन देकर 5 विकेट और अबरार ने 3 ओवर 23 रन देकर 3 विकेट लिए ,आज का मैन ऑफ द मैच अरविंद कुमार को दिया गया अरविंद ने गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर मे 10 रन देकर 5 विकेट लिए ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 6 = ?