डायनामिक कृषांग क्रिकेट:-बाँका क्रिकेट एकेडेमी ने महादेव क्रिकेट क्लब को 5विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Banka: जिला मुख्यालय स्थित आर एम के स्कूल के मैदान पर बाँका जिला खेल संघ और बाँका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का दूसरा मैच महादेव क्रिकेट क्लब बाँका बनाम बाँका क्रिकेट एकेडेमी के बीच खेला गया ।

महादेव क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ कुमार ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 24•4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी ।इसमें सबसे अधिक ओपनर गिरिराज ने 22 रन का योगदान दिया ।बी,सी, ए, का गेंदबाज अभिषेक सिंह ने पाँच ओवरों में मात्र 15रन देकर 4 विकेट झटक लिया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी,सी, ए, की टीम ने 18.3 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच पाँच विकेट से जीत लिया ।बी, सी, ए, की ओर से कप्तान इस्तियाक ने मात्र 38बाॅल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर मैच पाँच विकेट से जीत लिया ।महादेव टीम की ओर से प्रदीप कुमार 5 ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिया ।विजेता बी,सी, ए, का गेंदबाज अभिषेक सिंह को उसके उत्कृष्ट गेंदबाजी से प्रभावित होकर कमिटी ने मैन ऑफ दि मैच से नवाजा ।

सरफराज और रवि ने अच्छी अंपायरिंग की और स्कोरर के रूप में मदन कुमार ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया ।इस अवसर पर बाँका जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा, बाँका जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, मणिकांत मिश्रा, आशीष मोदी, रमण झा, विश्वजीत, नीरज, सुधांशु कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago