Home Bihar पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मे ईगल सीसी की जीत में यश चमके

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मे ईगल सीसी की जीत में यश चमके

by Khelbihar

पटना : यश राज के शानदार बल्लबाजी और गेंदबाजी की बदौलत पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार ईगल सीसी ने वाईबीसीसी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान पटना हाईस्कूल मैदान पर खेले गए मैच में वाईबीसीसी ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 144 रन पर आल आउट हो गई।जवाब में इगल सीसी ने लक्ष्य को 28.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच ईगल के यश राज को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

वाईबीसीसी: 26.5 ओवर में 144 रन पर आल आउट, ध्रुव कुमार 34, अभिनव 27, अतिरिक्त 38, यश राज 4/14, हेमंत 3/18, रंजन कुमार 2/35
ईगल सीसी: 28.3 ओवर में सात विकेट पर 145 रन, यश राज 36, कुंदन शर्मा 29, रोशन 26, अतिरिक्त 35, विकेट: अंकित कुमार 4/34

कल का मैच: करबिगहिया सीसी बनाम कुमार क्लब, पटना हाईस्कूल, सुबह 9:30 बजे

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े