Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:-ब्रावो क्रिकेट क्लब की लगातार चौथी जीत,

Khelbihar.com

Motihari:स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने एकबार फिर धमाकेदार जीत हासिल करते हुए चकिया क्रिकेट क्लब को 164 रन से करारी शिकस्त दिया।ब्रावो की यह लगातार चौथी जीत हैं।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ब्रावो की टीम ने अनूप 38,मोहित 36 और दीप के 26 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 225 का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।चकिया के तरफ से गेंदबाजी में अर्जुन ने 3 और विपिन ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकिया की टीम शुरू से ही बड़े स्कोर के दबाव में आ गई और 20 ओवर में ही सिर्फ 61 रन के स्कोर पर बिखर गई।चकिया के एकमात्र दहाई के स्कोर तक पहुँचने वाले बल्लेबाज विशाल(15 रन) रहे।ब्रावो के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने 5 विकेट चटकाए जबकि मोहित को 3 और अनूप को 2 विकेट मिला।गुलशन को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए जी. के.स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी.जमा सिद्दकी और हीरा कुमार रहे,जबकि स्कोरर की भूमिका रोहित ने निभाई।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार”कन्हैया”,मीडिया-प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,ब्रावो टीम के प्रशिक्षक सह वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र”बाबा”,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार इत्यादि सहित बहुत अधिक संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 4 = ?