Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया क्रिकेट क्लब रेड ने महाराजा क्रिकेट क्लब को 17 रन से हराया।

Khelbihar.com

Motihari:.ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल स्मृति क्रिकेट लीग मैच में चकिया क्रिकेट क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब को 17 रन से हरा दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चकिया की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 157/6 का स्कोर बनाया।चकिया के बल्लेबाज सिकंदर ने 37,तहसीन ने 31और अरुण ने नाबाद 25 रन का योगदान अपने टीम के लिए दिया।महाराजा के गेंदबाज दीपेंद्र ने 3 और रजनीश ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य प्राप्त करने उतरी महाराजा की टीम अनुराग के संघर्षमय नाबाद 88 और जावेद के 30 रन के बावजूद भी 25 ओवर में 140/8 के स्कोर तक ही पहुँच सकी।चकिया के गेंदबाज अरुण और अंकुर ने 2-2 विकेट लिए।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए चकिया के अरुण और महाराजा क्रिकेट क्लब के अनुराग को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के तरफ से दिया गया।

मैच में डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी और गौरव कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई।

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर मो आलमगीर,गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,संजीव कुमार, दिवाकर कुमार सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 7 = ?