मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर पू.च.हेमन टीम के चयन के लिए ट्रायल की प्रक्रिया शुक्रवार (10 फरवरी) को सम्पन्न हो गई। 8,9 और 10 फरवरी अर्थात तीन दिन यह ट्रायल प्रक्रिया चली।इन तीन दिनों में कुल 111 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चयनसमिति के सदस्य रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,प्रीतेश रंजन व राशिद जमाल खान ट्रायल प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के कला-कौशल पर अपनी पारखी नजर रखी।वरिष्ठ चयनकर्ता रामप्रकाश सिन्हा ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनकर्ताओं द्वारा पू.च.हेमन टीम के लिए 25 खिलाड़ियों को शार्ट-लिस्ट किया जाना हैं। चयनकर्ताओं ने चयन हेतु खिलाड़ियों को चिन्हित कर लिया हैं।जल्द ही सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
मौके पर जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र पांडेय,कन्वेनर मुरलीधर सिंह सदस्य मो.आलम,वेदप्रकाश,मो.कुदूस,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,गुलाब खान,मंजूर आलम सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…