Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला लीग : एकतरफा मुकाबले में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब 9 विकेट से विजयी

मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) मैच में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में सिर्फ 127/9 रन का स्कोर बना सकी।टीम को ओर बल्लेबाजी में मंजेश ने 25,आशीष ने 17,विकास ने 14 और आदित्य ने 10 रन की पारी खेली। घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संदीप,रूपेश,विशाल व आयुष ने 2-2 विकेट लिए जबकि रोहित को 1 विकेट मिला।

घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने सिर्फ 18.5 ओवर में 128/1 रन का स्कोर बनाकर मैच को जीत लिया।घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मनीष ने नाबाद 71 रन और अखिलेश ने नाबाद 35 रन की पारी खेली।सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट टीम के गेंदबाज शशिभूषण ने गिरे एकमात्र विकेट को प्राप्त किया।

“मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मनीष को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट एलीट पैनल के इंद्रमोहन शर्मा और फैसल गनी ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में मो.काजिम रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला रामजानिया क्रिकेट एकेडमी और मोतिहारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,फैसल गनी,इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 8 = ?