Loading Now
×

बिहार सैयद मुश्ताक़ अली ट्रायल के लिए ईस्ट चंपारण टीम घोषित,देखे अपना नाम

मोतिहारी 01 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पटना के मोइनुल हक़ स्टेडियम में आयोजित होने वाले सैयद मुश्ताक़ अली ट्रायल में भाग लेने के लिए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने अपनी टीम घोषित कर दी है।।

इसकी जानकारी देते हुए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि” सभी खिलाड़ी अपने दस्तावेजो के साथ कल मुझसे संपर्क कर रेकॉमेंडेशन लेटर ले ले।टीम फैसल गणि की अगुआई में मोइनुएल हक़ स्टेडियम में रिपोर्ट करेगी।

उन्होंने इसके साथ ही अपने जिला संघ को निर्देश दिए है कि” किसी भी खिलाड़ी को जिला से चयन कर बीसीए के चयन हेतु भेजना हो तो निम्न कागजात का गहन जांच कर ही भेजे जिससे खिलाड़ी का चयन हो जाने पर कैम्प मे कोई मुश्किल का सामना करना नहीं पड़े या उसे कागजात के कमी के कारण कैम्प से बाहर होना नहीं पड़े ।

निम्लिखित दस्तावेज की जांच किया जाए:-

1.आधार(खिलाड़ी और माता-पिता का)।
2.जन्म प्रणाम पत्र(नगर निगम/नगर पालिका/प्रखंड के यु पी आई नम्बर का)।
3.पैन कार्ड।
4.बैंक पासबुक कैन्सिल चेक के साथ।
5.आवासीय (यू पी आई नम्बर का)।

मुस्ताक अली के ट्रायल के लिए टीम घोषित(रिवाइज्ड)

1.साबिर खान (नेशनल )
2..सकीबुल गणि ( स्टेट)
3..फैसल गणि
4.मुकेश कुमार
5.रहमान शिबू
6.विजय वत्स
7.आज़म खान (ढाका)
8.शुभम सिन्हा
9.हैरिस होदा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 7 = ?