Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण:-चंदनबारा की टीम ने कधान वैरियर्स को 84 रन से हराया

Khelbihar.com

Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में बी.जमा सिद्दकी के द्वारा प्रशिक्षित स्टार स्पोर्ट्स चंदनबारा की टीम ने कधान वैरियर्स क्रिकेट टीम को 68 रन से हरा दिया।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए स्टार स्पोर्ट्स चंदनबारा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 152/9 का स्कोर बनाया।चंदनबारा की टीम के तरफ से मैन ऑफ द मैच सरोज खान ने शानदार 52 रन बनाए।कधान की टीम के तरफ से गेंदबाजी में निशांत ने 3 और ऐयाज ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कधान वैरियर्स की टीम चंदनबारा के घातक गेंदबाजी के आगे 25 ओवर में 68 रन पर ही सिमट गई।कधान के तरफ से नितेश ने 18 और समन ने 12 रन का योगदान दिया।चंदनबारा के गेंदबाज फौजान ने 3 जबकि यूसुफ और कैफ़ी ने 2-2 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के.स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से सरोज खान को दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल अम्पायर मो. कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर हीरा कुमार ने निभाई।स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, सुरेन्द्र पांडेय सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 4 = ?