शिवहर 23 जनवरी; जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में एलेवेन स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 135 रनों से हराया, नॉक आउट राउंड में पहुंचने की उम्मीदें कायम ।
आज सुबह एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । राशिद इक़बाल के 42, रितिक के 42 एवं विकास के बनाए 34 रनों की मदद से एलेवेन स्टार की टीम ने 24.5 ओवरों में 10 विकेट के नुक़सान पर कुल 190 रनों का स्कोर खड़ा किया । पिपराही क्रिकेट क्लब की ओर से 4 विकेट प्राप्त कर शाहनवाज एकमात्र सफल गेंदबाज रहे ।
191 रनों के बङे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपराही क्रिकेट क्लब की पूरी टीम एलेवेन स्टार के गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हो गयी और पूरी 17.3 ओवरों में मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई । एलेवेन स्टार के कैप्टन गेंदबाज मृत्युंजय सिंह ने 3 एवं पुष्कल कुमार गौतम ने 5 विकेट प्राप्त किया । *पुष्कल गौतम* की शानदार गेंदबाजी (5 ओवर, 2 मेडेन,8 रन, 5 विकेट) के लिए उन्हें *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार संघ के उपाध्यक्ष *प्रशांत कुमार प्रभाकर* द्वारा प्रदान किया गया ।
कल जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 का 30वां एवं अंतिम लीग मैच खेला जाएगा । परसों यानी 25 जनवरी से नॉक आउट राउंड प्रारंभ होंगे ।
Share this content:
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…
सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों…
पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का…
पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…
खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन…
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…