Loading Now
×

रोहतास जिला अंडर-19 लीग मे इलीट यंस ने एस जे फाइटर को 25 रनो से हराया

सासाराम(रोहतास): रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित U-19 सुनील ज्वाला क्रिकेट लीग का सातवा मैच एलिट यंस बनाम एस जे फाइटर के  बीच खेला गया।

एलिट यंस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट यंस ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 221 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। एलिट यंस के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस 85 रन नाबाद आयुष 95 रन नाबाद ऐस जे फाइटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशादीप 1 विकेट आयुष ने 1 विकेट लिआ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐस जे फाइटर की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रनों पर रुक गई इस तरह से एलिट यंस ने ऐसे फाइटर को 25 रनो से हराया । एस जे फाइटर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए युवराज 64 रन नाबाद आयुष अग्रवाल 59 रन सुधांशु 20 रन बनाये।। एलिट यंस के गेंदबाज प्रिंस, वीरू, वाई.आर ने दो दो विकेट लिया प्रिंस राज ने 1 विकेट ने लिया मैन ऑफ द मैच एलिट यंस के बल्लेबाज प्रिंस को दिया गया।

अंपायर की भूमिका में दिपक कुमार धीरज कुमार स्कोरर माही कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा।मौके पर शैलेश कुमार,टीम एसोसिएशन बनारसी दादा,मेंबर मंटू यादव,आजाद खान संजू बाबा बबलू कुमार मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 4 = ?