Loading Now
×

आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी विजयी

पटना : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी ने जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल को 7 विकेट से हरा दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जी डी गोयनका स्कूल की टीम एकमात्र दहाई स्कोरर अभिनव के 10 रन की पारी के बदौलत सिर्फ 50/10 रन(11.1ओवर) का स्कोर बना सकी। इमैनुएल स्कूल के गेंदबाज रजनीश ने 5 विकेट व अंश ने 3 विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी विजयी

जवाब में इमैनुएल स्कूल ने रजनीश के नाबाद 23 रन की पारी के बदौलत 53/3(3.1 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।इमैनुएल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी रजनीश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल के मुकाबले में रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के सामने सैंट जार्ज हाई स्कूल की टीम होगी।

मौके पर मुख्य अतिथियों में अनील वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

तपिश के तूफानी शतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Next post

अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन में गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल व उमावि बाढ़ फाइनल में

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?