बिहार खेल न्यूज़

वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारी भी नहीं बचा सकी बिहार को, वड़ोदरा ने मैच अपने नाम किया।

पटना : विजय हजारे ट्रॉफी के लिस्ट-ए मैच में बिहार और वड़ोदरा के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। हालांकि, इस कांटे के मुकाबले में बिहार की टीम को 36 रनों से मैच गवानी पड़ी।

टॉस जीतकर बिहार ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वड़ोदरा की टीम बल्लेबाजी में उतनी दमदार नहीं दिखाई दी। बिहार के गेंदबाजों ने उनपर दबाव बनाए रखा और बीच-बीच में विकेट झटक कर वड़ोदरा को बड़ी बढ़त से रोके रखा, जिसका नतीजा पूरी टीम 49 ओवर में ही 277 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बिहार की टीम निर्धारित 50 ओवर में 241 रन ही बना सकी।

बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमोद यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में मात्र 38 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रताप ने भी उम्दा गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। सूरज, गनी और हिमांशु ने एक-एक विकेट लेकर वड़ोदरा की पारी को समेटने में अपनी टीम का सहयोग किया।

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 241 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी पारी में 4 छक्के और 8 चौके शामिल थे। विपिन सौरभ ने 42 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि गनी ने 82 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। हालांकि, इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बावजूद बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके। टीम की धीमी शुरुआत और नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने बिहार के लिए लक्ष्य को और मुश्किल बना दिया।

आखिरकार, वड़ोदरा ने यह मैच 36 रनों से जीत लिया है। बिहार की ओर से शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन होने के बावजूद टीम समग्र रूप से बेहतर खेल नहीं दिखा सकी। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन बिहार के लिए संतोषजनक रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन ने टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस टूर्नामेंट में अब बिहार का अगला मैच बंगाल के साथ जिमखाना ग्राउंड, हैदराबाद में शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को खेला जायेगा। उम्मीद है आने वाले नए साल में नई ऊर्जा और रणनीति के साथ होने वाले अलगे मैच में टीम अधिक संगठित और संतुलित हो कर प्रदर्शन करती हुई नज़र आ सकती है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago