Home Bihar cricket association News, पूर्व रणजी खिलाडी आशीष सिन्हा को बीसीए सचिव ने सम्मानित किया।

पूर्व रणजी खिलाडी आशीष सिन्हा को बीसीए सचिव ने सम्मानित किया।

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना: पूर्व खिलाडियों को बीसीए पूरा सम्मान देगी और उनका उपयोग बिहार क्रिकेट के विकास में किया जायेगा. ये बाते बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने पूर्व रणजी खिलाडी आशीष सिन्हा को सम्मानित करने के बाद कही.

सचिव ने आगे कहा की इन खिलाडियों के बिहार क्रिकेट जुड़ने से बिहार क्रिकेट और भी मजबूत होगी . बिहार और गोवा के बीच चल रहे  रणजी मैच के दौरान बिहार के पूर्व रणजी खिलाडी आशीष सिन्हा को बीसीए सचिव संजय कुमार के द्वारा मोईनुल हक़ स्टेडियम में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया .

आशीष सिन्हा ने 2018 –19 में बिहार का प्रतिनिधित्व रणजी और विजय हजारे टुर्नामेंट में किया था. आशीष झारखण्ड से रणजी मैच सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टूर्नामेंटों में भाग ले चुके है.  इस अवसर पर बीसीए के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह , जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह , युवा खेल प्रेमी सन्नी कुमार तथा बिहार की पूरी टीम उपस्थित रही.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े