Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में फिरोज इलेवन व सर्विस क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण:  जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन में आज पहला मुकाबला फिरोज 11 बनाम विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटांड़ के बीच खेला गया विद्यार्थी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

कप्तान का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 107 रनों पर आउट हो गए आदित्य कुमार ने 30 रन योगदान दिया शिव शंकर ने 15 रन का योगदान दिया फिरोज 11 की ओर से दिनेश ने तीन अभिनव अभिनंदन ने दो चंद्रकांत कबीर ने दो-दो विकेट लिए।जवाब में खेलने उतरी फिरोज 11 शिबलू के 49 रन सहारे मैच को सात विकेट से जीत लिया से जीत लिया।

दूसरे मुकाबले में आज सर्विस स्पोर्ट्स क्लब बेतिया बनाम अरुण कल बगहा के बीच खेला गया अरुण क्लब बगहा के कप्तान विनय साहनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

उनका निर्णय पूरी तरह विफल साबित हुआ औरंगजेब के घातक गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चाली और अरुण क्रिकेट क्लब बगहा की पूरी टीम 62 रनों पर ढेर हो गई औरंगजेब ने 6 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरे सर्विस एक्सप्रेस क्लब बिटिया की ओर से अंशु जायसवाल ने 20 रन ओम कुमार मैं 12 रनों का योगदान दिया इन दोनों के सहारे सर्विस क्लब ने अरुण क्लब बगहा को पांच विकेट से हरा दिया कल का मुकाबला रेनबो क्रिकेट क्लब बेतिया बनाम मॉडर्न क्रिकेट क्लब बेतिया दूसरा मुकाबला 11 स्टार लोरिया बनाम महाराज होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?