Home Bihar गया में प्रथम जिलास्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

गया में प्रथम जिलास्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

by Khelbihar

गया : जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया ने तथा बॉक्सिंग एसोसिएशन गया के द्वारा जिलास्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के प्रथम संस्करण का भव्य आयोजन कर एक अद्भुत उपलब्धि को प्राप्त किया है।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप कार्यक्रम की शुरुआत जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव जी के द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित करने के उपरांत शारिरिक कौशल, खेल मूल्यों व उनके प्रति भावना के महत्वों को बताते हुए तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हमेशा प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हुए किया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य ने यह भी बताया कि हमारा स्कूल सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये कृत संकल्पित है।तदोपरांत मुख्य अतिथि.मोती करीमी, पुलासकर शर्मा,जितेंद्र कुमार, सर्वर अली, प्रियंकर कुमार असद शाहीन, अतिथि . खेल जगत के लोग में आये सभी गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

रेफरी के रूप में शशि भूषण कुमार,अभिषेक कुमार झा, राजेश प्रजापति ,शाहरुख जफर जितेंद्र सिंह और सौरभ कुमार मौजूद थे ।इस प्रर्तिस्पर्धा में विभिन्न किलोग्राम भार के अंतर्गत खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इसके उपरांत विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

जिसमें ………………

49 kg में विक्की कुमार
57kg में परवेज आलम
52kg में निशांत कुमार
60kg में आदित्य कुमार
63kg में फराज खान
69kg में अतुल वटस
81kg में अंकित कुमार
75 kg में नीरज कुमार
विजेता रहे तथा इन सबों को पुस्कारों से सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को स्कूल के खेल प्रशिक्षक मो. फैजान खान के उपस्थिति में संचालित किए गए।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े